रायबरेली: गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, नदी में समा गई घाट की सीढियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके कारण नदी के किनारे फैल रहें है। विगत दो दिनों से गंगा नदी में हर घंटे जल बढ़ रहा है। प्रदेश के कई भागों में हुई बरसात के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कई स्थानों पर तो गंगा नदी का पानी खतरे …

रायबरेली। गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके कारण नदी के किनारे फैल रहें है। विगत दो दिनों से गंगा नदी में हर घंटे जल बढ़ रहा है। प्रदेश के कई भागों में हुई बरसात के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कई स्थानों पर तो गंगा नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है।

रायबरेली जनपद के करीब सौ किमी लंबाई में फैले गंगा नदी के क्षेत्र में भी किनारों पर चल लगातार ऊपर की ओर चढ़ रहा है। क्षेत्र के गंगा घाटों गेगासो, डलमऊ, गोकना और पूरे तीर में स्थान स्थल की सीढियां तक जल में समाहित हो चुकी हैं। पूरे तीर घाट के पास स्थित खरौली गांव के किनारे गंगा का पानी पहुंच चुका है।

इसी प्रकार सौदलीपुर गांव के पास भी गंगा नदी का किनारा पहुंच चुका है। जिले में गंगा नदी के किनारे की आबादी काफी ऊंचाई पर है, इसलिए किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। किंतु गंगा के कछारी क्षेत्र में लोगों को स्थान करने और गंगा तट पर मवेशी न ले जाने की सलाह स्थानीय प्रशासन ने दी है।

यह भी पढ़ें-अमरोहा: गंगा का जलस्तर बढ़ने से अंतिम संस्कार में दिक्कत, गहरे पानी से गुजर रहा ट्रैक्टर

संबंधित समाचार