अदालत ने जद(एस) विधायक को दांतों के इलाज के लिए इंग्लैंड जाने की अनुमति दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के मेलुकोट से जनता दल (सेक्युलर) के विधायक सी. एस. पुत्ताराजू को एक स्थानीय अदालत ने दांतों के इलाज के लिए इंग्लैंड जाने और एक कार्यक्रम में शामिल होने के वास्ते अमेरिका जाने की अनुमति दे दी है। कर्नाटक में पूर्व एवं मौजूदा सांसदों/विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों से निपटने के लिए गठित …

बेंगलुरु। कर्नाटक के मेलुकोट से जनता दल (सेक्युलर) के विधायक सी. एस. पुत्ताराजू को एक स्थानीय अदालत ने दांतों के इलाज के लिए इंग्लैंड जाने और एक कार्यक्रम में शामिल होने के वास्ते अमेरिका जाने की अनुमति दे दी है। कर्नाटक में पूर्व एवं मौजूदा सांसदों/विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों से निपटने के लिए गठित विशेष अदालत की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश बी. जयंत कुमार के समक्ष पुत्ताराजू ने इस सिलसिले में एक अर्जी दायर की थी।

अर्जी के जरिये 20 अगस्त और 20 सितंबर के बीच इंग्लैंड तथा अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति मांगी गई। चूंकि वह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का सामना कर रहे हैं, इसलिए उन्हें विदेश यात्रा के लिए अदालत की अनुमति की जरूरत है। यह दलील दी गई कि आरोपी के मसूड़ों में पस जमा हो गया है, जिसके चलते वह काफी परेशान हैं, इसलिए दांतों के इलाज के लिए उन्हें विदेश जाने की जरूरत है।

अदालत के 29 नवंबर 2021 के आदेश के अनुसार, पुत्ताराजू को 10 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 तक इंग्लैंड की यात्रा करनी थी। अर्जी में कहा गया कि हालांकि, इंग्लैंड में कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते उड़ान रद्द हो जाने और वहां अन्य देशों से लोगों के आने पर रोक लगा दिये जाने के कारण वह यात्रा नहीं कर सके थे। मामले में पांचवें आरोपी पुत्ताराजू को अदालत ने कुछ शर्तों पर विदेश यात्रा करने की अनुमति दी है। शर्तों के अनुसार, विदेश से आने पर 15 दिनों के अंदर उन्हें अपना हलफनामा दाखिल करना होगा और विमान में सवार होने के लिए जारी किया जाने वाला मूल ‘बोर्डिंग पास’ जैसे दस्तावेज अदालत में पेश करने होंगे।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के नासिक में राजमार्ग पर हादसा, एक की मौत, पांच घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका