कन्नौज: ट्रैफिक पुलिस की हिदायत पर बाइक सवार ने की मारपीट
कन्नौज। चलती मोटर साईकिल पर फोन पर बात करने की वजह से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने युवक को रोका तो वह भिड़ गया। काफी देर तक बहस होती रही। यह देख भीड़ जुट गई। शुक्रवार सुबह तिर्वा क्रासिंग पर एक युवक बाइक पर मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने रोक …
कन्नौज। चलती मोटर साईकिल पर फोन पर बात करने की वजह से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने युवक को रोका तो वह भिड़ गया। काफी देर तक बहस होती रही। यह देख भीड़ जुट गई।
शुक्रवार सुबह तिर्वा क्रासिंग पर एक युवक बाइक पर मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया तो वह उनसे भिड़ गया। काफी देर तक बहस के बाद भीड़ लग गई। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: बच्चों को स्कूल में बंद मिला ताला, शिक्षकों की लेटलतीफी में नहीं हो रहा सुधार
