AKTU: प्राविधिक विश्वविद्यालय में वॉटर वेस्ट मैनेजमेंट कोर्स जल्द
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में जल्द ही सेंटर आफ एक्सीलेंस वॉटर वेस्ट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत बीटेक, एमटेक और पीएचडी सहित वोकेशनल कोर्स को भी शामिल किया गया है। इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थी जल-प्रबंधन पर विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं का बाहरी बच्चे …
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में जल्द ही सेंटर आफ एक्सीलेंस वॉटर वेस्ट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत बीटेक, एमटेक और पीएचडी सहित वोकेशनल कोर्स को भी शामिल किया गया है। इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थी जल-प्रबंधन पर विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं का बाहरी बच्चे भी प्रयोग कर सकेंगे।
ये जानकारी कुलपति प्रोफेसर प्रदीप मिश्रा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी। वॉटर वेस्ट मैनेजमेंट कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में विश्व के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती जल प्रबंधन को लेकर है। भूजल के अंधाधुंध दोहन और जलस्रोतों के खत्म होने से पानी की कमी हो रही है। ऐसे में छात्र इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर जल उद्यमी बन समाज और देश के लिए अपना योगदान दे सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 15 इंजीनियरिंग कॉलेजों में इन्क्युबेटर बनाने की शुरूआत हो गयी है और उनमें से करीब 11 को मान्यता भी मिल गयी है। वहीं प्राइवेट कॉलेजों में 148 स्टार्टअप को आगे बढ़ाने का कार्य इनोवेशन हब की ओर से किया जा रहा है। विश्वविद्यालय इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी एंड बायोइंजीनियरिंग को स्थापित करेगा। जिससे कि प्रदेश में फॉर्मेसी के तमाम अवसर उपलब्ध हो सकें।
नए शैक्षिक सत्र में एडमिशन के लिए साफ हुई स्थित
विश्वविद्यालय से संबंधित संस्थानों में सत्र 2022 -23 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तैयारी की गई है। बीटेक में प्रवेश जेईई मेंस, बीआर्क में प्रवेश नाटा और अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से लिये जाएंगे। बता दें विश्वविद्यालय राजधानी सहित प्रदेश भर में 850 इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों का संचालन करती है। विभिन्न कोर्स में काउंसलिंग के लिए 31 अगस्त से पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:-कहीं आप भी तो फर्जी यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ रहे? UGC ने जारी की लिस्ट, यहां देखिए
