बहराइच: ग्राम प्रहरियों ने नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर सीएम योगी के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खुटेहना/बहराइच। जिले के पयागपुर क्षेत्र ग्राम प्रहरियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर नियमित ड्यूटी देने और सभी का वेतन बढ़ाए जाने की मांग की। सभी का कहना है कि पुलिस के साथ कंधा मिलाकर काम करने के बाद भी कम वेतन दिया जा रहा है। पयागपुर क्षेत्र के गांवों में …
खुटेहना/बहराइच। जिले के पयागपुर क्षेत्र ग्राम प्रहरियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर नियमित ड्यूटी देने और सभी का वेतन बढ़ाए जाने की मांग की। सभी का कहना है कि पुलिस के साथ कंधा मिलाकर काम करने के बाद भी कम वेतन दिया जा रहा है। पयागपुर क्षेत्र के गांवों में सुरक्षा के लिए ग्राम प्रहरियों की तैनाती है।
ग्राम प्रहरी विकास समाज कल्याण समिति द्वारा पयागपुर थाने में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद ग्राम प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष हंसराज गिरी के नेतृत्व में सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में सभी का कहना है कि ब्रिटिश काल से अस्थाई अनिवार्य रूप से 24 घंटे लायन आर्डर को सुनिश्चित एवं पालन करवाने में पुलिस विभाग से कदम से कदम मिलाकर सहयोग देने में जुटे हैं।
जिन्हें केवल 2500 रुपए महीने पाकर संतोष करना पड़ रहा है। जिसमें ग्राम प्रहरियों के परिवार भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। सभी ने नियमित करने और वेतन बढ़ोतरी की मांग की। इस दौरान अंग्रेज बहादुर, संतोष कुमार, मिश्रीलाल, अनोखी लाल, रामतेज, अश्वनी कुमार, प्रसाद यादव, बेचन, बजरंगी, पेशकार महाराजदीन सहित पयागपुर क्षेत्र के ग्राम प्रहरी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: ऑटो चालक संघ ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
