न्यूयॉर्क शहर में रात्रि कर्फ्यू का आदेश
वाशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का विरोध कर रहे लोगों को एकत्रित नहीं होने देने के लिये सोमवार से रात्रि कर्फ्यू का आदेश दे दिया गया है। मेयर बिल डे ब्लासियो और न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने सोमवार को संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की। कर्फ्यू रात्रि 11 …
वाशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का विरोध कर रहे लोगों को एकत्रित नहीं होने देने के लिये सोमवार से रात्रि कर्फ्यू का आदेश दे दिया गया है।
मेयर बिल डे ब्लासियो और न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने सोमवार को संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की। कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगी।
बता दें कि अमेरिका के मिनेपॉलिस शहर में अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लाॅयड की सोमवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गयी थी। फ्लॉयड पर नकली बिल के जरिये भुगतान करने का आरोप था। एक वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है।
इस वीडियो में एक श्वेत पुलिस अधिकारी जॉर्ज फ्लाॅयड नाम के एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति की गर्दन पर घुटना टेककर उसे दबाता दिखता है। इसके कुछ ही मिनटों बाद 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लाॅयड की मौत हो गयी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉर्ज और उनके आस-पास खड़े लोग पुलिस अधिकारी से उन्हें छोड़ने का अनुरोध कर रहे हैं।
जॉर्ज की गर्दन पर घुटना रखने वाले डेरेक शॉविन नामक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के संबंध में अब तक चार पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है।
