बहराइच: पति से अनबन के बाद संजय सेतु पहुंची महिला, ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने बचाया
जरवल रोड/बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहती है। गुरुवार को पति से अनबन हुआ तो महिला जान देने के लिए लखनऊ से संजय सेतु पुल पहुंच गई। सिपाहियों ने राहगीरों की सूचना पर महिला को बचा लिया। इसके बाद उसके परिवार को सूचना दी। परिवार …
जरवल रोड/बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहती है। गुरुवार को पति से अनबन हुआ तो महिला जान देने के लिए लखनऊ से संजय सेतु पुल पहुंच गई। सिपाहियों ने राहगीरों की सूचना पर महिला को बचा लिया। इसके बाद उसके परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग उसे लेकर चले गए हैं।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरहना निवासी खुशबू पत्नी अमन अपने तीन बच्चों व पति के साथ लखनऊ में लोहिया पार्क के निकट उजरियांव गांव में बीते कुछ सालों से रहती हैं। उनके पति लकड़ी का कारोबार करते हैं। पति से अनबन हो जाने से क्षुब्ध होकर खुशबू बृहस्पतिवार की शाम घाघरा नदी में कूदकर जान देने के लिए लखनऊ से घाघरा घाट संजय सेतु आ गई।
तभी संजय सेतु से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बीच पुल पर युवती को रोते हुए संदिग्ध रूप से देख कर घाघरा घाट पुलिस चौकी पर सूचना दी। जहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल संजीत यादव व अवधेश ने सक्रियता दिखाते हुए दौड़ कर तत्काल संजय सेतु पहुंच गए। युवती घाघरा नदी में छलांग लगाने ही जा रही थी तब तक सिपाहियों ने युवती को रोक लिया तथा काफी समझाने पर युवती मान गई जिसे घाघरा घाट चौकी लाया गया।
पुलिस ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि समझाबुझा कर युवती को उसके भाई रुस्तम के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान सक्रियता दिखा कर युवती की जान बचाने वाले दोनों सिपाहियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-संभल : दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या मामले में डीआईजी ने थाना प्रभारी को भी किया निलंबित
