बरेली: गैंगस्टर पर बड़ा एक्शन, मर्डर और डरा-धमका कर जुटाई करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना शेरगढ़ के गैंगस्टर द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर लोगों को डरा-धमका और हत्या कर करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी चल-अचल 1 करोड़ 26 लाख 13 हजार 5 सौ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। जिसको लेकर क्षेत्र में दहशत …

बरेली, अमृत विचार। थाना शेरगढ़ के गैंगस्टर द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर लोगों को डरा-धमका और हत्या कर करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी चल-अचल 1 करोड़ 26 लाख 13 हजार 5 सौ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। जिसको लेकर क्षेत्र में दहशत मची हुई है।

शेरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर के अभियुक्त सुखदेव, रवि एवं वेद प्रकाश द्वारा अवैध लाभ अर्जित कर करोड़ों की संपत्ति जोड़ ली। इस दौरान इन लोगों ने मारपीट, गाली-गलौच, हत्या कर यह सारी संपत्ति एकत्र की थी। जिसको लेकर आज जिला अधिकारी के आदेश के बाद शेरगढ़ थाना पुलिस व सीओ दीप शिखा की मौजूदगी में आरोपियों की संपत्ति को जब्त किया गया। उसकी संपत्ति में उसकी कृषि की भूमि, ट्रैक्टर आदि सामान भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- बरेली: आवारा सांड ने बाइक सवार पर किया हमला, मौत

संबंधित समाचार