कानपुर : यमुना नदी में उफान के चलते कानपुर-बांदा राजमार्ग बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, घाटमपुर: यमुना नदी खतरे के निशान से सौ मीटर ऊपर बह रही है। नदी में उफान के चलते कानपुर- बांदा राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर हो गया है। चिल्ला पुल पर यमुना नदी के जल स्तर को नापा जाता है। यमुना में उफान की वजह माताटीला बांध से हर रोज छोडे …

अमृत विचार, घाटमपुर: यमुना नदी खतरे के निशान से सौ मीटर ऊपर बह रही है। नदी में उफान के चलते कानपुर- बांदा राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर हो गया है। चिल्ला पुल पर यमुना नदी के जल स्तर को नापा जाता है। यमुना में उफान की वजह माताटीला बांध से हर रोज छोडे जा रहे पानी को बताया जा रहा है।

इससे कानपुर-बांदा हाइवे पर पुल के ऊपर से पानी गुजरने लगा है। कानपुर मार्ग बंद होने से वाहनों को दूसरी तरफ से गुजारा जा रहा है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। ऐसे में डीएम विशाख जी अय्यर ने ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया और राहत चौकियां तैयार कराईं।

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बांध उफना रहे हैं। यहां से लाखों क्यूसिक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। यमुना नदी लगातार बढ़ रही है। फतेहपुर के ललौली में पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इससे बांदा-कानपुर हाईवे बंद हो गया है। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने कहा कि गांव में 24 घंटे मेडिकल टीम एक्टिव रहे। लोगों को सुरक्षित स्थान पर रोका जाए।

दवा का वितरण सुनिश्चित किया जाए। पीएसी जल पुलिस की नावें भी लगा दी गईं हैं। उन्हें बताया गया कि प्राइमरी विद्यालय अजगरपुर में लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। खाने का प्रबंध 24 घंटे किया गया है।

पशु चिकित्सा अधिकारी समस्त गौवंश के लिए चारे पानी की व्यवस्था कराएंगे। डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे अधिकारी व कमर्चारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इस अवसर पर एसपी आऊटर तेज स्वरूप सिंह , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता , एडीएम वित्त राजस्व राजेश कुमार , एसडीएम घाटमपुर अमित कुमार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- ओडिशा के उत्तरी जिलों में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, 100 से ज्यादा गांवों के लोग फंसे

संबंधित समाचार