मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा प्रमुख पर बोला हमला, कहा- अभी भी अखिलेश खुद को मुख्यमंत्री समझ रहे हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले चार चुनाव हारने के बावजूद अखिलेश अभी भी खुद को मुख्यमंत्री समझ रहे हैं। रायबरेली आये अग्रवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि इस बार कांग्रेस के आखिरी गढ़ रायबरेली में भी …

रायबरेली। यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले चार चुनाव हारने के बावजूद अखिलेश अभी भी खुद को मुख्यमंत्री समझ रहे हैं। रायबरेली आये अग्रवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि इस बार कांग्रेस के आखिरी गढ़ रायबरेली में भी कांग्रेस का पंजा परास्त होगा और इसकी जगह कमल खिलेगा।

यहां आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में पिछले 20 साल में गुजरात और अब पूरे देश में शानदार बदलाव आया है। उन्होंने इस दौरान सपा और कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को अहंकारी बताते हुए कहा कि उनके घमंड की सजा जनता ने उन्हें पिछले चार चुनावों में करारी शिकस्त के रूप में दी है।

उन्होंने अखिलेश यादव को चुनाव जीतने के सपने से बाहर आने का सुझाव भी दिया। अग्रवाल कांग्रेस पर भी प्रहार करते हुए कहा कि जैसे पिछले चुनाव में अमेठी कांग्रेस के हाथों से निकल गया, वैसे ही कांग्रेस का आखिरी गढ़ रायबरेली भी 2024 के चुनाव में उसके ‘पंजे’ से निकल जायेगा और यहां भी कमल खिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की काबिलियत से उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।

उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री करने वालों और नकली शराब बनाने वालों या उसकी कालाबाजारी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। जिस इलाके में ऐसा होता पाया गया वहाँ जांच होगी और अगर जांच में शिकायत सही पाई गई तो वहाँ के अधिकारी इसके जवाबदेह होंगे और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। ऐसा कई जिलों में हो भी चुका है।

यह भी पढ़ें:-मंत्री नितिन अग्रवाल और सपा पार्टी के ट्विटर पर वार-पलटवार का सिलसिला हुआ शुरू, भाषाई मर्यादाएं हुई पार

संबंधित समाचार