बाढ़ से किसी को भी प्रभावित नहीं होने देंगे: राकेश सचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि बाढ़ से कोई भी व्यक्ति प्रभावित नहीं होगा। सब की मदद होगी। सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। सचान व राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने शुक्रवार को बांदा जिले में केन व यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों …

बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि बाढ़ से कोई भी व्यक्ति प्रभावित नहीं होगा। सब की मदद होगी। सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। सचान व राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने शुक्रवार को बांदा जिले में केन व यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में स्टीमर से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नदी किनारे बसे कई गांव व मजरों का निरीक्षण भी किया। बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में पहुंचे दोनों मंत्रियों ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनके हालात व उनकी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

इस दौरान सचान ने कहा कि सरकार के निर्देश है कि बाढ़ पीड़ितों को जहां आवश्यक है, तत्काल राशन उपलब्ध कराकर सभी को हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जाये। सभी विभागों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए गए हैं। जिससे सभी बाढ़ पीड़ितों की आवश्यकता की पूर्ति हो।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर सरकार जो भी संभव है, मुआवजा देगी। संवाददाताओं के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि बांदा जिले में नदी किनारे बसे कई दर्जन गांव व मजरे बाढ़ से प्रभावित हुये हैं, लेकिन अब तक हालत इतने खराब नहीं है कि गांव खाली कराए जाएं।

यह भी पढ़ें:-कानपुर : एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को मिली जमानत

संबंधित समाचार