मुरादाबाद : युवक को फब्ती कसना पड़ा भारी, महिला ने चप्पलों से की पिटाई…वीडियो वायरल
मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर की रहने वाली महिला पर सरेराह फब्ती कसना एक युवक पर भारी पड़ गया। युवक की आपत्तिजनक हरकत से खिन्न पीड़िता ने सड़क पर गिराकर न सिर्फ उसकी चप्पलों से पिटाई की, बल्कि आरोपी युवक को थाने ले जाकर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। आरोपी युवक को पुलिस जेल भेजने …
मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर की रहने वाली महिला पर सरेराह फब्ती कसना एक युवक पर भारी पड़ गया। युवक की आपत्तिजनक हरकत से खिन्न पीड़िता ने सड़क पर गिराकर न सिर्फ उसकी चप्पलों से पिटाई की, बल्कि आरोपी युवक को थाने ले जाकर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। आरोपी युवक को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है। युवक की सरेराह पिटाई की घटना सोशल मीडिया की सुर्खियों में है।
घटना दिल्ली रोड थाना क्षेत्र के मझोला इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, यहां नेशनल हाइवे पर एक महिला और पुरुष के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद महिला ने युवक की चप्पलों से बुरी तरह पिटाई करनी शुरू कर दी।10 से 15 मिनट तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। 15 मिनट गुजर जाने के बाद दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवक- युवती को थाने ले गए। महिला के मुताबिक उसने युवक की पिटाई इसलिए की क्योंकि वो उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था।
वहीं, इस मामले को लेकर सिविल लाइन के सीओ अनूप सिंह का कहना है कि महिला और युवक दोनों को थाने लाकर उनसे पूछताछ कर रही है। विवाद का कारण पता लगाने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मैडम! शादी नहीं मैं पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बनना चाहती हूं
