कानपुर: आईआईटी प्रोफेसर को मिला स्थाई ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा अवार्ड
कानपुर। आईआईटी कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो.अविनाश अग्रवाल को स्थायी ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा अवार्ड मिला है। उन्हें वर्ल्ड सोसाइटी फॉर सस्टेनबिलिटी एनर्जी टेक्नोलॉजी, यूके की ओर से टर्की में हुई कांफ्रेंस में दिया गया है। उन्होंने मिथनॉल, हाइड्रोजन, इलेक्ट्रॉनिक, बायो फ्यूल, नेचुरल गैस, डाई मिथाइल ईथर की इंजन टेक्नोलॉजी विकसित की है। …
कानपुर। आईआईटी कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो.अविनाश अग्रवाल को स्थायी ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा अवार्ड मिला है। उन्हें वर्ल्ड सोसाइटी फॉर सस्टेनबिलिटी एनर्जी टेक्नोलॉजी, यूके की ओर से टर्की में हुई कांफ्रेंस में दिया गया है। उन्होंने मिथनॉल, हाइड्रोजन, इलेक्ट्रॉनिक, बायो फ्यूल, नेचुरल गैस, डाई मिथाइल ईथर की इंजन टेक्नोलॉजी विकसित की है।
कई इंजन के प्रोटोटाइप तैयार हो चुके हैं, जबकि कुछ पर शोधार्थियों के सहयोग से कार्य करके दिखाया है। प्रो.अग्रवाल की कामयाबी पर आईआईटी निदेशक प्रो.अभय करंदीकर ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। प्रो.अग्रवाल कैंपस में रहते हैं। उनके पास देश विदेश से बधाई संदेश आ रहे हैं।
प्रो.अग्रवाल 2001 से संस्थान में हैं। इससे पहले इंजन रिसर्च सेंटर मेडिसन यूएसए से पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप की। उनका बीटेक मालवीय रीजनल इंजीनियरिंग जयपुर से हुआ, जबकि एमटेक और पीएचडी आईआईटी दिल्ली से की।
कई अवार्ड मिल चुके
प्रो.अविनाश अग्रवाल को 2016 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिल चुका है। 2019 में जेसी बोस नेशनल फेलोशिप हासिल हुआ।इसके अलावा राजीब गोयल, एनएएसआई-रिलाइंस इंडस्ट्रीज प्लैटिनम जुबली, डॉ. सीवी रमन साइंटिस्ट अवार्ड मिल चुका है। देश और विदेश में कई पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
पीएम मोदी कर चुके प्रशंसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रो.अविनाश अग्रवाल के प्रदूषण रोकने के लिए विकसित किए गए खास तरह के फ्यूल इंजेक्शन की तारीफ कर चुके हैं। यह फ्यूल इंजेक्शन डीजल इंजन से पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5 और नैनो पार्टिकल्स) कम करने में मदद करते हैं।
स्टाइलिश लुक और बुलेट का शौक
प्रो.अविनाश स्टाइलिश मूछों के लिए संस्थान में प्रसिद्ध हैं। उनको बुलेट और अन्य दो पहिया वाहनों का शौक है। संस्थान की लैब में कई तरह के वाहनों के इंजन को मोडिफाइड कर चुके हैं। प्रोफेसर ने 500 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित कराए हैं।
यह भी पढ़ें-IIT के प्रोफेसर ने किया ये बड़ा दावा, इन महानगरों में फूट सकता है कोरोना बम!
