प्रयागराज: पुलिस ने दबोचे सरिया व्यापारियों से लूट के आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सरिया व्यापारियों से 6.05 लाख की लूट प्रतापगढ़ के पांच बदमाशों ने की थी। इनमें से तीन घटना को अंजाम देने में जबकि, दो ने मुखबिरी व फरारी में मदद की थी। इनमें से तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि उनके दो साथियों की तलाश की जा रही …

प्रयागराज, अमृत विचार। सरिया व्यापारियों से 6.05 लाख की लूट प्रतापगढ़ के पांच बदमाशों ने की थी। इनमें से तीन घटना को अंजाम देने में जबकि, दो ने मुखबिरी व फरारी में मदद की थी। इनमें से तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि उनके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए तीन बदमाशों में से एक को दो दिन पहले मुंबई से पकड़ा गया था। जबकि उसकी निशानदेही पर दूसरे को पुलिस टीम ने लखनऊ से दबोचा। तीसरा लुटेरा बीती रात छिवकी स्टेशन से तब पकड़ा गया जब वह ट्रेन से कहीं भागने की तैयारी में था।

बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई रकम में से कुछ नकदी भी बरामद की है। जबकि उन्होंने कुछ रुपये खर्च हो जाने व शेष रकम फरार दो साथियों के पास होने की बात बताई है। पकड़े गए लुटेरों ने यह भी बताया है कि वारदात में मुखबिरी समीर नाम के उनके साथी ने की थी, जो शहर में किराये केे कमरे में रहता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें –बरेली: …तो सरकारी स्कूल में घुइयां छीलने जाते हैं बच्चे, यह कहावत नहीं हकीकत है… देखें Video

संबंधित समाचार