गौतमबुद्ध नगर: कल ब्लास्ट किया जाएगा ट्विन टावर, जानें कहां बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। बहुचर्चित सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण ब्लास्ट कर 28 अगस्त को दोपहर तकरीबन ढाई बजे किया जाएगा। इससे ठीक पहले एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। नोएडा एक्सप्रेसवे पर ब्लास्ट के बाद धूल हटने तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। बहुचर्चित सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण ब्लास्ट कर 28 अगस्त को दोपहर तकरीबन ढाई बजे किया जाएगा। इससे ठीक पहले एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। नोएडा एक्सप्रेसवे पर ब्लास्ट के बाद धूल हटने तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।
रविवार सुबह सात बजे से इन मार्गों पर और सख्ती बरती जाएगी। सात बजे के बाद ट्विन टावर की तरफ किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। टावर के आसपास की दो सोसाइटी एटीएस विलेज व एमराल्ड कोर्ट में रहने वाले लोगों को बाहर आने की इजाजत होगी।
मीडिया को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में डीसीपी सेंट्रल राजेश एस, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा और एसीपी-दो रजनीश वर्मा ने ट्रैफिक प्लान जारी करते हुए यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें –लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने में लगी है भाजपा: सपा
