Chakda Xpress : झूलन गोस्वामी बन क्या अनुष्का शर्मा जीत पाएंगी फैंस का दिल? इंग्लैंड में क्रिकेट की ले रही हैं ट्रेनिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस के लिये इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिये अनुष्का किसी भी तरह का कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और जमकर प्रैक्टिस …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस के लिये इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।

इस फिल्म के लिये अनुष्का किसी भी तरह का कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। अनुष्का इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह मैदान में नजर आ रही हैं।

तस्वीर में अनुष्का खुले आसमान के नीचे लेटी दिखाई दे रही हैं। अनुष्का के बगल में एक बॉल नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें:-चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में शाहिद कपूर ने की यश की तारीफ, बताया फिल्म इंडस्ट्री का टॉप हीरो

संबंधित समाचार