बरेली: प्रेमिका से बात करने को मना करने पर हुई थी झम्मन लाल की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज में युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें हत्या की वजह युवक का गांव के तीन युवकों से विवाद बताया जा रहा था, लेकिन हत्यारोपी कोई और निकला। दरअसल युवक की हत्या इसलिए की गई थी कि उसने आरोपी को अपनी प्रेमिका से बात करते देख लिया था। …
बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज में युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें हत्या की वजह युवक का गांव के तीन युवकों से विवाद बताया जा रहा था, लेकिन हत्यारोपी कोई और निकला। दरअसल युवक की हत्या इसलिए की गई थी कि उसने आरोपी को अपनी प्रेमिका से बात करते देख लिया था। जिस कारण विरोध करने पर आरोपी ने उसे रास्ते का काटा समझ कर मार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
थाना नवाबगंज के बरौर निवासी तोताराम के 21 वर्षीय बेटे झम्मन की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों का आरोप था। उसका तीन दिन पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उन लोगों ने उसको मार दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने जांच में पाया कि झम्मन लाल ने करण बाल्मीकि को अपनी प्रेमिका से बात करने देख लिया था। करन के प्यार में झम्मन बाधा बनने लगा था इसलिए करन ने झम्मन की हत्या कर दी। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है।
झम्मन लाल ने करण बाल्मीकि को अपनी प्रेमिका से बात करने देख लिया था। जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है।- राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
