हॉकी इंडिया ने रानी रामपाल को पद्मश्री के लिए किया नामांकित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को हॉकी इंडिया (एचआई) ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकित किया है। उनके अलावा वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह को अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया है। रानी की कप्तानी में टीम ने महिला एशिया कप-2017, 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक …

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को हॉकी इंडिया (एचआई) ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकित किया है। उनके अलावा वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह को अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया है।

रानी की कप्तानी में टीम ने महिला एशिया कप-2017, 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता है और उन्हीं की कप्तानी में ही टीम ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। इस दौरान भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में अपनी सर्वश्रेठ रैंकिंग नौ पर भी पहुंची।

एचआई के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने कहा, “सरदार सिंह राजीव गांधी खेल रत्न जीतने वाला आखिरी हॉकी खिलाड़ी थे। रानी ने महिला हॉकी में नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं और हमें उन पर गर्व है।”

संबंधित समाचार