संभल : मायके से पैसे लाने से पत्नी ने किया इनकार ताे फांसी के फंदे पर झूल गया पति, समरसेबल के लिए मांगा था पैसा
संभल/रिठाली,अमृत विचार। पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। थाना नखासा क्षेत्र के गांव देहपा निवासी 30 वर्षीय जयचंद पुत्र महेंद्र सिंह गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार शाम वह पत्नी रेखा से बाहर जाने की बात कहकर …
संभल/रिठाली,अमृत विचार। पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। थाना नखासा क्षेत्र के गांव देहपा निवासी 30 वर्षीय जयचंद पुत्र महेंद्र सिंह गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार शाम वह पत्नी रेखा से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
शनिवार की सुबह छह बजे उसका भाई राजकुमार धान की फसल की सिंचाई करने खेत पर जा रहा था। गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में स्थित पिलखन के पेड़ पर रस्सी के सहारे जयचंद को लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी का फंदा खोलकर शव जमीन पर उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने उसके पास जमीन पर रखे बैग को खोलकर देखा। उसमें कपड़े व रस्सी रखी हुई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
- समरसेबल के लिए पत्नी से 20 हजार रुपये मायके से लाने को कहा था
- इनकार करने पर झगड़ा, साप्ताहिक बाजार में पेड़ पर लटका मिला शव
मृतक के भाई ने बताया कि जयचंद ने घर पर समरसेबल कराने के लिए पत्नी से 20 हजार रुपये मायके से लाने को कहा था। पत्नी के द्वारा रुपये लाने से मना करने पर दोनों में विवाद हो गया था। शुक्रवार की शाम को वह बैग लेकर कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में उसका शव मिला।
ये भी पढ़ें:-संभल: सैमला की गोशाला में चारा नहीं मिलने से तीन गायों की मौत, पांच-छह गोवंशीय पशु बीमार
