बरेली: रुपए के लेनदेन को लेकर वकील और मुंशी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। उधार के रुपए मांगने पर अधिवक्ता और उसके मुंशी को बुलाकर एक युवक ने बुरी तरह पीट दिया। जिससे अधिवक्ता व मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गांव अहलादपुर निवासी अधिवक्ता ओमनाथ सिंह के पास भोजीपुरा …

बरेली,अमृत विचार। उधार के रुपए मांगने पर अधिवक्ता और उसके मुंशी को बुलाकर एक युवक ने बुरी तरह पीट दिया। जिससे अधिवक्ता व मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल मुंशी अस्पताल में भर्ती

इज्जत नगर थाना क्षेत्र के गांव अहलादपुर निवासी अधिवक्ता ओमनाथ सिंह के पास भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मनहेरा निवासी राम सहाय सिंह मुंशी का काम करता है। राम सहाय सिंह ने सुभाषनगर चौरासी घंटा निवासी जगदीश को 5500 रुपए दिए थे। आज उसने रुपए देने के लिए दोनों को चौरासी घंटा मंदिर के पास बुलाया था।

जगदीश नें उन्हें कुर्सी पर बैठा दिया और फिर घर से लोहे की सरिया निकाल लाया और हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। खुद को बचाने के लिए वह घर से बाहर भागे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ने भर्ती कराया है। आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ थाना सुभानगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में 30 अगस्त को होगा अस्थाई कर्मचारियों का चुनाव, नामांकन शुरू

संबंधित समाचार