हर क्षेत्र में हो रहा है देश का विकास : प्रियंका
कानपुर, अमृत विचार। नबाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज सभागार में आयोजित मोदी @20 सेमिनार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का बखान किया गया। प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक कुल 21 अध्याय का एक संकलन है, जिसे देश की प्रतिष्ठित और अपने-अपने क्षेत्र में सफलतम हस्तियों ने लिखा है। …
कानपुर, अमृत विचार। नबाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज सभागार में आयोजित मोदी @20 सेमिनार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का बखान किया गया। प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक कुल 21 अध्याय का एक संकलन है, जिसे देश की प्रतिष्ठित और अपने-अपने क्षेत्र में सफलतम हस्तियों ने लिखा है। इस पुस्तक की प्रस्तावना स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर ने लिखी थी। इसलिए इस पुस्तक में पीएम मोदी को लेकर लताजी के विचार अद्वितीय ही माने जा सकते हैं। इस पुस्तक के पहले अध्याय मोदी निर्विवादित यूथ आइकॉन क्यों हैं में भारतीय बैडमिंटन की गौरव और विश्व विजेता-पीवी सिंधु ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से मोदी मैजिक की व्याख्या की है।
सिंधु ने लिखा है कि कैसे प्रधानमंत्री ने ‘कैसे होगा से होगा कैसे नहीं की’ की सोच को बदला है। प्रियंका ने कहा कि आज वास्तव में देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। पीपीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह ने कहा कि मोदी जी गुड गवर्नेंस के दिग्दर्शक हैं। इस अवसर पर वीएसएसडी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कौशिक , एमएलसी सलिल विश्नोई, भाजपा उत्तर अध्यक्ष सुनील बजाज, प्रोफेसर डॉ मनोज अवस्थी, डॉ. दिलीप सरदेसाई, डॉ. पंकज चंदेल, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. ज्ञान प्रकाश,डॉ. नीरू टंडन,डॉ. कंचन मिश्रा, अनिल दीक्षित,उमेश निगम, अंशू ठाकुर,शिवांग मिश्रा, रंजीत भदौरिया उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –गुलाम नबी आजाद ने भाजपा के ‘आदेश’ पर दिया इस्तीफा: कर्रा
