सुल्तानपुर: मांगों को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
कादीपुर/सुल्तानपुर। न्याय मंच के तत्वावधान में ग्रामीणों ने कटघर पूरे चौहान गांव में रास्ते में लगे हैंडपंप व बने चबूतरे को हटवाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना एवं आंशिक भूख हड़ताल किया। शनिवार को न्याय मंच के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष …
कादीपुर/सुल्तानपुर। न्याय मंच के तत्वावधान में ग्रामीणों ने कटघर पूरे चौहान गांव में रास्ते में लगे हैंडपंप व बने चबूतरे को हटवाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना एवं आंशिक भूख हड़ताल किया। शनिवार को न्याय मंच के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष आंशिक भूख हड़ताल एवं धरना दिया।
ग्रामीणों ने कटघर पूरे चौहान गांव की निषाद बस्ती में जाने वाले रास्ते में हैंड पंप एवं चबूतरा बनाकर अतिक्रमण करने का आरोप लगया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण रास्ते के अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में एसडीएम न्यायालय में बीते एक वर्ष से वाद चल रहा है।
मौके पर पहुंचे एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को समझाते हुए आश्वस्त किया कि मामले में 30 अगस्त को तिथि लगी है। इस इसका निर्णय शीघ्र कर दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंशिक भूख हड़ताल एवं धरने को समाप्त किया। धरने में राहुल निषाद, लालचंद, ओम प्रकाश, शशि वाला, माधुरी देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: एसडीएम के आश्वासन के बाद पीड़ित संघर्ष मोर्चा के लोगों ने खत्म किया धरना
