मथुरा जक्शन: मां के पास सो रहा सात माह का बच्चा चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद
मथुरा, अमृत विचार। मथुरा रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति सात माह के बच्चे को चोरी कर भाग गया। व्यक्ति ने अपने मकसद को अंजाम तब दिया जब बच्चा और उसकी मांं सो रही थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। यह मामला 24 अगस्त का बताया जा रहा है लेकिन अभी तक बच्चे की …
मथुरा, अमृत विचार। मथुरा रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति सात माह के बच्चे को चोरी कर भाग गया। व्यक्ति ने अपने मकसद को अंजाम तब दिया जब बच्चा और उसकी मांं सो रही थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। यह मामला 24 अगस्त का बताया जा रहा है लेकिन अभी तक बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
ये व्यक्ति रे०स्टेशन मथुरा जं० से अपनी माँ के साथ सो रहे महज 7 माह के बच्चे को उठाकर ले गया।
इस व्यक्ति को पकड़वाने में मदद कीजिये।
आप सिर्फ Retweet कर इसके फ़ोटो/वीडियो को Groups में share कर दीजिये, विशेष कर कासगंज, बदायूँ और बरेली साइड में।
मुझे भरोसा है ये अवश्य पकड़ा जाएगा। pic.twitter.com/fTnuGbSlsi— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) August 27, 2022
सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद यह वीडियो सचिन कोशिक ने ट्विटर पर शेयर कर लोगों से अपील की। कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग शेयर करें ताकि जल्द ही बच्चा चोरी करने वाले की पहचान की जा सके और खासकर बरेली, कासगंज और बदायूं की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जाए।
