आज का राशिफल। 28 अगस्त, 2022
मेष आज दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पेट के रोग उभर सकते हैं। व्यवसाय में आप अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। वृष आज आप किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं। परिजनों …
मेष
आज दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पेट के रोग उभर सकते हैं। व्यवसाय में आप अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे।
वृष
आज आप किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं। परिजनों के साथ आप समय बितायेंगे। कारोबार में विस्तार करने की संभावना बन रही है। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। शरीर में चोट लग सकती है। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें।
मिथुन
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है। प्रेमी जन के साथ डेटिंग पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो दिन शुभ है। विदेश में रहने वाले लोगों से संबंध मधुर होंगे। धन की कमी दूर होगी।
कर्क
आज घर की साज-सज्जा में धन खर्च होगा। शाम के समय धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। जॉब में आपके काम आसान रहेंगे। व्यवसाय में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह
आज कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। शाम को किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं। जल्दबाज़ी में आप कोई निर्णय न लें।
कन्या
आज दांपत्य संबंधों को पूरा समय अवश्य दें। माइग्रेन के रोगियों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन न करें। शाम के समय अनचाहे खर्चों में वृद्धि होगी। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी।
तुला
आज बिजनेस में बड़ी उपलब्धियां मिलने की संभावना बन रही है। आय के नए स्रोत निर्मित होंगे। बच्चे खेलकूद में काफी सक्रिय रहेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण होगा। परिवार का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज आप कुछ नया करने को प्रवृत्त होंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में दखलंदाज़ी न करें। दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन आप सावधानी पूर्वक काम पूर्ण कर लेंगे।
धनु
आज शिक्षकों का उचित सहयोग नहीं मिलेगा। कंधों में जकड़न की समस्या हो सकती है। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी में महसूस होगी।
मकर
आज घर में अचानक बिना बुलाए अतिथियों का आगमन हो सकता है। विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े व्यथित हो सकते हैं। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। आपकी दिनचर्या असन्तुलित रहेगी।
कुंभ
आज व्यापार में बड़े अनुबन्ध कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। अपने बॉस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। जॉब को लेकर बड़ा ऑफर मिल सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।
