Asia Cup 2022 : भारत-पाक मैच ग्रुप में देखा तो लगेगा पांच हजार रुपये का जुर्माना, NIT श्रीनगर का छात्रों को आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने छात्रों से आज भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच को ग्रुप में नहीं देखने से मना किया है। इसके साथ छात्रों को आदेश दिया गया है कि वो मैच से संबंधित कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं डालें। ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ की ओर से …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने छात्रों से आज भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच को ग्रुप में नहीं देखने से मना किया है। इसके साथ छात्रों को आदेश दिया गया है कि वो मैच से संबंधित कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं डालें। ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ की ओर से जारी नोटिस में संस्थान प्रशासन ने छात्रों को मैच के दौरान अपने आवंटित कमरों में रहने को कहा है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘छात्रों को पता है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विभिन्न देशों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। छात्रों को निर्देश दिया जाता है कि वे खेल को खेल के रूप में लें और संस्थान/छात्रावास में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता नहीं करें।’’ रविवार के मैच के दौरान छात्रों को उन्हें आवंटित कमरों में रहने और अन्य छात्रों को अपने कमरे में प्रवेश करने तथा समूहों में मैच देखने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया गया है।

एनआईटी-श्रीनगर ने कहा, ‘‘यदि किसी कमरे में छात्रों का समूह मैच देखते हुए पाया गया तो जिन छात्रों को वह विशेष कमरा आवंटित किया गया है उन्हें संस्थान के छात्रावास से निकाल दिया जाएगा और इसमें शामिल सभी छात्रों पर कम से कम पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।’’ छात्रों को सोशल मीडिया पर मैच से संबंधित किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से बचने का भी निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे मैच के दौरान या बाद में छात्रावास के कमरों से बाहर न निकलें। वर्ष 2016 में टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भारत की हार के बाद अन्य राज्यों के और स्थानीय छात्रों के बीच संस्थान में झड़पें हुई थी जिससे एनआईटी कई दिनों तक बंद रहा था।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2022 : पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोविड निगेटिव हुए राहुल द्रविड़, टीम इंडिया संग जुड़े

संबंधित समाचार