Asia Cup 2022 : रोहित शर्मा ने बाबर आजम से कहा- भाई शादी कर लो, शर्माते हुए पाक कप्तान ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दोनों खिलाड़ी काफी मजाक मस्ती …
नई दिल्ली। एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दोनों खिलाड़ी काफी मजाक मस्ती करते नजर आए। रोहित शर्मा ने बाबर आजम से कहा, ‘भाई शादी कर लो।’ रोहित के ऐसा कहने पर आजम कुछ देर शांत रहे और फिर हंसते हुए जवाब दिया कि, ‘अभी शादी नहीं करूंगा’।
©️ meets ©️#AsiaCup2022 pic.twitter.com/OgnJZpM9B1
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 27, 2022
पाक कप्तान बाबर आजम से मिले थे विराट कोहली
आपको बता दें कि रोहित से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से मिले थे। उन्होंने बाबर से हाथ मिलाया और पीठ ठोंककर उनका हौसला बढ़ाया था। BCCI ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक और अर्शदीप सिंह सहित अन्य खिलाड़ी भी थे।
पिछले साल कप्तान बने थे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद यह पहला मैच होगा, जिसमें भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। गौरतलब है कि साल 2021 के टी20 विश्व कप की समाप्ति के बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद रोहित को टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें वनडे और टेस्ट टीम की भी कप्तानी सौंप दी गई थी।
एशिया कप में 15वीं बार भिड़ेंगी दोनों टीमें
एशिया कप में ये दोनों टीमों के बीच 15वां मुकाबला होगा। इससे पहले हुए 14 मैचों में आठ मैच भारत और पांच मैच पाकिस्तान ने जीते हैं।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : भारत-पाक मैच ग्रुप में देखा तो लगेगा पांच हजार रुपये का जुर्माना, NIT श्रीनगर का छात्रों को आदेश
