ट्विन टावर: कुछ ही देर में मलबे के ढेर में तब्दील होगा ट्विन टावर, काउंटडाउन शुरू
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। अब से कुछ ही देर में ट्विन टावर ढहा दिया जाएगा। इसके अंदर 9,640 छेद कर 3700 किलोग्राम बारूद भरा गया है, जो कुतुब मीनार से भी ऊंची इन इमारत को 9 सेकेंड के भीतर जमींदोज कर देंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। अब से कुछ ही देर में ट्विन टावर ढहा दिया जाएगा। इसके अंदर 9,640 छेद कर 3700 किलोग्राम बारूद भरा गया है, जो कुतुब मीनार से भी ऊंची इन इमारत को 9 सेकेंड के भीतर जमींदोज कर देंगे।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर रविवार दोपहर 2:30 बजे जमींदोज हो जाएंगे। 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) व 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टावर में 3500 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर तारों से जोड़ दिया गया है। 9 से 12 सेकंड में ट्विन टावर मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगे।
आपको बता दें कि दोपहर 2:15 बजे से ब्लास्ट से पहले सायरन बजेगा। यह ब्लास्ट के बाद बंद होगा। ट्विन टावर के पास अब किसी को जाने की परमिशन नहीं है। इसके लिए फरीदाबाद फ्लाईओवर पर कमांड सेंटर सेटअप किया गया है। करीब 5 गुना प्रदूषण फैलने की संभावना है। यूपीपीसीबी के मुताबिक ट्विन टावर का एरिया अभी येलो जोन में है। AQI अभी 110 है।
यह भी पढ़ें –बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम
