पेलोसी की यात्रा के बाद पहली बार ताइवान जलडमरूमध्य होकर गुजरा अमेरिकी युद्धपोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ताइपे (ताइवान)। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के अगस्त के मध्य में ताइवान की यात्रा करने के बाद पहली बार अमेरिकी नौसना के दो युद्धपोत रविवार को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे। इस जलडमरूमध्य को लेकर पहले से व्याप्त तनाव के बीच ‘यूएस सेवंथ फ्लीट’ ने बताया कि ‘यूएसएस एंटीटम’ और ‘यूएसएस चांसलर्सविले’ नियमित …

ताइपे (ताइवान)। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के अगस्त के मध्य में ताइवान की यात्रा करने के बाद पहली बार अमेरिकी नौसना के दो युद्धपोत रविवार को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे। इस जलडमरूमध्य को लेकर पहले से व्याप्त तनाव के बीच ‘यूएस सेवंथ फ्लीट’ ने बताया कि ‘यूएसएस एंटीटम’ और ‘यूएसएस चांसलर्सविले’ नियमित यात्रा कर रहे हैं।

उसने कहा कि पोत ‘‘किसी भी तटीय देश के समुद्री जल क्षेत्र से परे जलडमरूमध्य में एक गलियारे से गुजरे।’’ गौरतलब है कि पेलोसी की हाल की ताइवान यात्रा से खफा चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य एवं ताइवान के जलक्षेत्र में कई युद्धपोत और इसके हवाई क्षेत्र के पास कई चीनी लड़ाकू विमान भेजे हैं। चीन ने लंबी दूरी की मिसाइलें भी दागी हैं।

दरअसल, चीन ताइवान पर अपना दावा जताता है और यहां किसी भी अन्य देश की सरकार से जुड़े लोगों की यात्रा का विरोध करता है। वहीं, अमेरिका नौवहन की स्वतंत्रता के अपने अधिकार को दिखाने के लिए ताइवान जलडमरूमध्य में नियमित रूप से पोत भेजता है। 100 मील चौड़ा यह जलडमरूमध्य ताइवान को चीन से अलग करता है।

ये भी पढ़ें:- शरीफ बंधु पर जमकर बरसे इमरान खान, कहा- बारिश हो या गर्म मौसम, चोरों के खिलाफ संघर्ष रहेगा जारी

संबंधित समाचार