श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक महीने मे‍ं दूसरी घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। यह अगस्त माह में इस तरह की दूसरी घटना है। श्रीलंकाई नौसेना ने बयान में …

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। यह अगस्त माह में इस तरह की दूसरी घटना है। श्रीलंकाई नौसेना ने बयान में बताया कि मन्नार द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित एक बस्ती तलाईमन्नार के पास शनिवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

मछुआरे तलाईमन्नार में नौसेना की हिरासत में हैं और उन्हें मन्नार में मत्स्यपालन निरीक्षक को सौंपा जाएगा। इससे पहले, 22 अगस्त को श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। मछुआरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई भारत और श्रीलंका के बीच विवाद की बड़ी वजह हैं।

श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा अपने देश के जल क्षेत्र में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी किए जाने और उनकी नौकाओं को जब्त किए जाने की कई घटनाएं हुई हैं। पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी है। अधिक मछलियां होने के कारण यहां दोनों देशों के मछुआरे आते हैं।

ये भी पढ़ें:- पेलोसी की यात्रा के बाद पहली बार ताइवान जलडमरूमध्य होकर गुजरा अमेरिकी युद्धपोत

संबंधित समाचार