खुद को सर्वस्व समझने वाले लोगों का अभिमान तोड़ने की बेहतरीन परंपरा है फिल्मों का बायकॉट: अभिनेता हेमंत पांडे
नैनीताल, अमृत विचार। जाने-माने सिने अभिनेता हेमंत पांडे मानसून मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि 16 सितंबर को उनकी फिल्म खली बली रिलीज हो रही है जो एक हॉरर कामेडी फिल्म है। फिल्म में वह धर्मेद्र, मधु, विजय राज …
नैनीताल, अमृत विचार। जाने-माने सिने अभिनेता हेमंत पांडे मानसून मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि 16 सितंबर को उनकी फिल्म खली बली रिलीज हो रही है जो एक हॉरर कामेडी फिल्म है। फिल्म में वह धर्मेद्र, मधु, विजय राज के साथ मुख्य भूमिका में हैं।

बॉलीवुड में आए दिन फिल्मों के बायकॉट के सवाल पर अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि यह खुद को सर्वस्व समझने वाले लोगों का अभिमान तोड़ने के लिए बेहतरीन परंपरा चल गई है। जिस कारण उन जैसे कलाकार खुलकर बोल पा रहे हैं। हेमंत पांडे ने बताया कि लव यू शंकर, साले आशिक तथा खली बली जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
हेमंत पांडे ने पत्रकारों ने कहा कि वेब सीरीज के दौर में सिनेमा का दायरा सिमट चुका है। जमकर परोसी जा रही अश्लीलता के चलते परिवार अब साथ में बैठकर सिनेमा नही देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं है, लेकिन सरकार को इस दिशा में और अधिक प्रयास करने होंगे।
क्रिश, बधाई, मिलेंगे-मिलेंगे, चल गुरु हो जा शुरू, रहना है तेरे दिल में, मुझे कुछ कहना है सहित 150 से अधिक फिल्मों और धारावाहिकों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके पिथौरागढ़ निवासी हेमंत पांडे को प्रसिद्ध टीवी सीरियल ऑफिस ऑफिस में पांडे जी की भूमिका निभाने के बाद काफी प्रसिद्धि मिली।
