नीदरलैंड में तेज रफ्तार ट्रक सामुदायिक ‘बारबेक्यू’ में घुसा, छह लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

द हेग। नीदरलैंड के रॉटरडैम में एक गांव में एक ट्रक के बांध से फिसलकर सामुदायिक बारबेक्यू से टकरा जाने के कारण हुए हादसे में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में घायल हुए सात लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें …

द हेग। नीदरलैंड के रॉटरडैम में एक गांव में एक ट्रक के बांध से फिसलकर सामुदायिक बारबेक्यू से टकरा जाने के कारण हुए हादसे में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में घायल हुए सात लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Six dead in Netherlands as truck crashes into community barbecue

पुलिस प्रवक्ता मिरजाम बोअर्स ने कहा कि 46-वर्षीय ट्रक चालक मूल रूप से स्पेन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना शनिवार की शाम नीउव-बीजरलैंड गांव में हुई थी। बोअर्स ने कहा कि इस हादसे के समय चालक ने शराब नहीं पी हुई थी। तेज रफ्तार ट्रक बांध से फिसलकर गांव में लोगों की भीड़ में जा घुसा। इस दुर्घटना के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें:- श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, एक महीने मे‍ं दूसरी घटना

संबंधित समाचार