अयोध्या: ग्रामीणों का आरोप, कई बार हुई शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लोगों को गड्ढामुक्त सड़क स्वप्न दिखाने वाली योगी सरकार में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणांचल में सड़कें अब अपने ही मरम्मत की बाट जोह रही हैं। आलम यह है कि सड़कों की दशा इतनी दयनीय हो गई है कि अब स्थानीय लोगों का चलना भी दुभर हो गया है। पिछले …

अयोध्या। लोगों को गड्ढामुक्त सड़क स्वप्न दिखाने वाली योगी सरकार में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणांचल में सड़कें अब अपने ही मरम्मत की बाट जोह रही हैं। आलम यह है कि सड़कों की दशा इतनी दयनीय हो गई है कि अब स्थानीय लोगों का चलना भी दुभर हो गया है।

पिछले पांच वर्षों में कुमारगंज क्षेत्र की खंडासा- ब्लाक मुख्यालय, बहादुरगंज- खंडासा, बहादुरगंज- हलियापुर, देवगांव- ब्लॉक मुख्यालय शहीद आधा दर्जन मार्गों की स्थिति इस कदर दयनीय हो गई हैं, लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोगों ने समय-समय पर जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में कई बार शिकायतें भी कीं लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों में तब्दील हुए संपर्क मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, खासकर बरसात के दिनों में सड़कों पर पूरी तरह से पानी भर जाता है कि जिसके कारण स्कूली बच्चे व राहगीर आते-जाते चोटिल हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बदहाल हो चुके इन संपर्क मार्गों पर पर रोड़े डाले गए हैं, जिसके कारण आवागमन भी बाधित हो गया है। ऐसा ही कुछ हाल राष्ट्रीय राजमार्ग 330ए से तिंदौली होते हुए बहादुरगंज, खंडासा, अमानीगंज, रुदौली जाने वाले मार्गों का है, जो बारिश के दिनों में पोखरों में तब्दील हो जाते हैं।

उनका कहना है कि मार्गों की बदहाली को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है, लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने इस पर कोई उचित कदम नहीं उठाया, जिसके कारण स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: सड़कों को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार