लखनऊ : सन्तानविहान महिला से दंपती ने हड़पे गहने, टोटका का दिया झांसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । मां बनने की लालसा में एक महिला जालसाज दंपती के बिछाए गए जाल में फंस गई। दंपती ने टोटका का झांसा देकर महिला के गहने हड़प लिए हैं। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तब उसने दंपती के खिलाफ सरोजनीनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की गभीरता …

लखनऊ । मां बनने की लालसा में एक महिला जालसाज दंपती के बिछाए गए जाल में फंस गई। दंपती ने टोटका का झांसा देकर महिला के गहने हड़प लिए हैं। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तब उसने दंपती के खिलाफ सरोजनीनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की गभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के चिल्लांवा गांव निवासिनी रेनू के मुताबिक, बीते 01 अगस्त को वह नजदीकी अस्पताल में चेकअप कराने गई थी। अस्पताल के प्रतीक्षालय में उसकी मुलाकात सरोजनीनगर के रानीपुर कस्बे की रहने वाली रानी व उसके पति जवाहर से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि बातचीत के दौरान दंपती ने उससे बच्चों के बारे में पूछा।

इस पर पीड़िता ने बताया कि वह संतानविहीन है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बात सुनकर रानी ने कहा कि वह टोटका और पूजा-पाठ से उसकी मां बनने की चाहत को पूरी कर सकती है। इसके बाद लिए वह जड़ी-बूटी भी देगी। दंपती के झांसे में आकर पीड़िता ने बीते 08 अगस्त को दंपती को अपने घर बुलाया। इस पर दंपती ने पीड़िता के गहने मंगवाए और उन गहनों को एक पोटली में बांधकर उसे पूजा की अलमारी में रखवा लिया।

इसके बाद दंपती ने महिला को कुछ जड़ी-बूटी देते हुए पोटली को एक महीने माह बाद खोलने की बात कही और यह बात किसी से न कहने की हिदायत दी। जड़ी-बूटी का सेवन करने के बाद भी पीड़िता गर्भवती नहीं हुई तो उसे शक हुआ। इस पर पीड़िता ने पोटली खोली तब उसे गहने नहीं मिले।

जिसके बाद पीड़िता ने फौरन सरोजनीनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए रानी व उसके पति जवाहर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में सरोजनीनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्या ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने जालसाज दंपती के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:- बरेली: लोन दिलाने के नाम पर दंपति से 1.04 लाख की ठगी, रुपये मांगने पर पीटा, महिला के कपड़े फाड़े

संबंधित समाचार