बरेली: लाकडाउन में पुलिस ने जुर्माने से वसूले दस करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन में मंडल की पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। उन्होंने लाकडाउन एक से लाकडाउन चार तक दस लाख से अधिक का जुर्माना वसूल कर पुलिस को सौंपा। जुर्माना वसूलने में बदायूं पुलिस सबसे आगे रही। इसके बाद बरेली पुलिस ने जुर्माना वसूला। इस दौरान …

बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन में मंडल की पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। उन्होंने लाकडाउन एक से लाकडाउन चार तक दस लाख से अधिक का जुर्माना वसूल कर पुलिस को सौंपा। जुर्माना वसूलने में बदायूं पुलिस सबसे आगे रही। इसके बाद बरेली पुलिस ने जुर्माना वसूला। इस दौरान बदायूं पुलिस ने 758 बाइक और 57 कारों को सीज किया। वहीं बरेली पुलिस ने 137 बाइक और 21 कारों को सीज किया।

22 मार्च से देश में लाकडाउन लगाया गया। इस दौरान बरेली जिला पुलिस ने नियम तोड़कर घरों से बाहर आने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। इसके तहत बरेली पुलिस ने 22 मार्च से लेकर 31 मई तक 50065 दोपहिया वाहन और 12559 चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर 3751000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इसके साथ ही बदायूं पुलिस ने 9065 दोपहिया वाहनों की चेकिंग के साथ 233 कारों को चेक का नियम तोड़ने वालों से 3839100 रुपये जुर्माना वसूल किया।

पीलीभीत पुलिस ने लाकडाउन में 12970 दोपहिया वाहन और 2815 चार पहिया वाहनों को चेक कर 2319999 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं शाहजहांपुर पुलिस ने इस दौरान 7411 दोपहिया और 1403 चार पहिया वाहन चेक कर मंडल में सबसे कम जुर्माना 674900 रुपये वसूल किए। इस तरह से मंडल के जिलों से लाकडाउन के दौरान पुलिस ने दस करोड़ पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।

“लाकडाउन में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मंडल पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान दस करोड़ रुपये से ज्यादा के जुर्माना वसूल किया गया है।” -राजेश कुमार पांडेय, डीआइजी

संबंधित समाचार