लखनऊ : मुकदमा वापस ले लो, वरना तुम्हारे परिवार को जान से मार दिया जाएगा…
लखनऊ। राजधानी में एक गैंगस्टर के गुर्गों ने कारोबारी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। कारोबारी ने गैंगस्टर के खिलाफ गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा वापस लेने के नाम पर गैंगस्टर के गुर्गों ने कारोबारी की धमकी दी थी। हालांकि, कारोबारी ने गैंगस्टर व उसके गुर्गों के …
लखनऊ। राजधानी में एक गैंगस्टर के गुर्गों ने कारोबारी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। कारोबारी ने गैंगस्टर के खिलाफ गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा वापस लेने के नाम पर गैंगस्टर के गुर्गों ने कारोबारी की धमकी दी थी। हालांकि, कारोबारी ने गैंगस्टर व उसके गुर्गों के खिलाफ गोमतीनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
बता दें कि गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विरामखंड निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, बीते छह अगस्त की रात करीब 09:15 बजे वह हैजलनट शॉट से मिठाई लेकर अपनी फार्चुनर गाड़ी से घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच टहलयान नर्सिंग होम के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार रुकवा ली। कारोबारी ने बताया कि बाइक से उतरने के बाद बदमाश उनसे गाली-गलौज करने लगा।
इस बीच बदमाश ने कहा कि” तुमने जो राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं हुकुम सिंह के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उसे वापस ले लो, वरना तुम्हें एवं तुम्हारे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस पर कारोबारी कार बढ़ाने की कोशिश की तो बदमाश ने कार के आगे बाइक खड़ी कर उसका रास्ता रोक लिया था। इसके बाद कारोबारी ने शोर मचाने लगा तो बदमाश वहां से भाग निकला।
इसके बाद कारोबारी घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद कारोबारी ने गोमतीनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में गोमतीनगर थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने राघेंद्र प्रताप सिंह और हुकुम सिंह समेत अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि राघवेंद्र प्रताप सिंह गोमतीनगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इस मामले में पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 1.38 लाख रुपये
