बहराइच: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा नर्सिंग होम, नगर मजिस्ट्रेट और सीएमओ के छापे में हुआ खुलासा
बहराइच। शहर में संचालित एक अस्पताल में रविवार को नगर मजिस्ट्रेट के साथ सीएमओ ने छापेमारी की। जांच के दौरान प्राइवेट अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होता मिला। सीएमओ ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर सीज करने की बात कही है। शहर में जिला अस्पताल के सामने से लेकर डिगिहा, चांदपुरा, छावनी, बंजारी मोड़ …
बहराइच। शहर में संचालित एक अस्पताल में रविवार को नगर मजिस्ट्रेट के साथ सीएमओ ने छापेमारी की। जांच के दौरान प्राइवेट अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होता मिला। सीएमओ ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर सीज करने की बात कही है। शहर में जिला अस्पताल के सामने से लेकर डिगिहा, चांदपुरा, छावनी, बंजारी मोड़ संचालित हो रहे हैं। लेकिन इसमें किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो किसी का लाइसेंस ही नहीं बना है।
इसके बाद भी स्वास्थ्य अधिकारियों की मिलीभगत से अस्पताल का संचालन हो रहा है। कुछ यही मामला रविवार को देखने को मिला। डिगिहा मोहल्ले में संचालित एके हॉस्पिटल में नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय और सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां कोई चिकित्सक नहीं मिला। सिर्फ कर्मी गंभीर मरीजों का इलाज करते दिखे।
सीएमओ ने अस्पताल के कागजात मांगे तो एके हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होता मिला। इस पर अधिकारियों अस्पताल सीज करने की बात कही। नर्सिंग होम पयागपुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर की बताई जा रही है। जिसका संचालन पत्नी के नाम पर हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जायेगा। इसके बाद अस्पताल को सीज कर दिया जायेगा। इस कार्यवाई से अस्पताल संचालक में हड़कंप है।
एक घंटे तक करते रहे इंतजार
एके हॉस्पिटल में नगर मजिस्ट्रेट और सीएमओ डॉक्टर का एक घंटे तक इंतजार करते रहे। लेकिन कोई चिकित्सक नहीं आया। सिर्फ कर्मी ही अस्पताल में मौजूद मिले। इस पर अधिकारी वापस चले गए।
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा अस्पताल
एके हॉस्पिटल में रविवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की गई है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इससे अवगत करा दिया गया है। अस्पताल को सीज करने की तैयारी चल रही है…ज्योति राय नगर मजिस्ट्रेट।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: जिला उद्योग बंधु की बैठक में बोले उमंग अग्रवाल- नर्सिंग होम को भी एमएसएमई की सुविधाएं प्राप्त हो
