लखनऊ : रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर दस स्थानों पर होगा रूट डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को लखनऊ पहुंच गए हैं। सोमवार को रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर में दस जगहों पर रूट डायवर्जन रहेगा। यह रूट डायवर्जन दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार …

अमृत विचार, लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को लखनऊ पहुंच गए हैं। सोमवार को रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर में दस जगहों पर रूट डायवर्जन रहेगा। यह रूट डायवर्जन दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन दौरान नो इंट्री का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विशेष स्थिति में सिर्फ एम्बुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस वाहन, शव वाहन आदि को ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबरों 9454405155/ 6389304141/ 6389304242 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इन जगहों पर रहेगा रूट डायवर्जन

  • आलमबाग, मवैय्या की ओर से चारबाग, लाटूश रोड, गुप्ता तिराहा व रविन्द्रालय (बालविद्या मन्दिर), केकेसी की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन चारबाग लाटूश रोड, गुप्ता तिराहे से बायें बासमंडी चौराहा से कैसरबाग होते जा सकेंगे।
  • डीएवी कॉलेज ओवर ब्रिज ढाल से एवं बॉसमण्डी चौराहे से गुरु गोविन्द सिंह चौराहा (राणा प्रताप) की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाहिने नत्था तिराहा, मवैय्या, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
  • मोहन होटल तिराहे से केकेसी एपीसेन रोड तिराहे की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन बांसमंडी, रविन्दालय तिराहा से दाहिने यू-टर्न लेकर नत्था, गवैया होकर जा सकेंगे।
  • केकेसी तिराहा से चारबाग रविंद्रालय एवं राणा प्रताप चौराहा की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन लोको चौराहा, कुंवर जगदीश, आलमबाग या सदर कैन्ट, अब्दुल हमीद चौराहा, एसएन ओबर ब्रिज, लालबत्ती बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधीसेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • राणा प्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी केकेसी, चारबाग की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन बांसमंडी चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन बांसमंडी या अशोक लाट से होते हुए कैसरबाग चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा की ओर से हुसैनगंज (वार्लिंग्टन) चौराहा या बापू भवन (रायल होटल) चौराहे की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन बांसमंडी, नत्था, आलमबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु मन्दिर तिराह से दाहिने, सुशीला स्मृतिका. संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • हजरतगंज चौराहा से रायल होटल (बापू भवन) चौराहे तक विधानसभा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णत: नो इंट्री रहेगी।
  • हजरतगंज चौराहा से रायल होटल (बापू भवन) चौराहा की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन डीएसओ, सिसेंडी होते हुये जा सकेंगे।
  • रायल होटल (बापू भवन) चौराहे से हजरतगंज की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन दाहिने ओर से सिसेंडी या बांयी ओर से सुपर मार्केट चौराहा होते जा सकेगें।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 8 जगहों पर रहेगा रूट डायवर्जन, पढ़ें यह जरूरी खबर

संबंधित समाचार