लीबिया में हिंसक झड़पों में 32 लोगों की मौत, भीड़ ने कई इमारतों को फूंका…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिपोली। लीबिया की प्रतिद्वंद्वी सरकारों के समर्थकों के बीच संघर्ष में करीब 32 लोगों के मारे जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबा और फाति बाशागा के समर्थकों के बीच बढ़ते तनाव के कुछ महीनों के बाद हिंसक झड़प हुई है। इस हिंसा के बाद फिलहाल राजधानी त्रिपोली में तनावपूर्ण शांति …

त्रिपोली। लीबिया की प्रतिद्वंद्वी सरकारों के समर्थकों के बीच संघर्ष में करीब 32 लोगों के मारे जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबा और फाति बाशागा के समर्थकों के बीच बढ़ते तनाव के कुछ महीनों के बाद हिंसक झड़प हुई है। इस हिंसा के बाद फिलहाल राजधानी त्रिपोली में तनावपूर्ण शांति है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक त्रिपोली में कुछ हथियारबंदों ने हिंसा को अंजाम दिया। कई जगहों पर आगजनी की। कई इमारतों को आग के हवाले कर दिया। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में 2020 में हुए सीजफायर के बाद ऐसी हिंसा भड़की है।

एएफपी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हिंसक झड़पों में करीब 32 लोगों की मौत हो गई है और 159 अन्य घायल हो गए। हिंसा में जान गंवाने वालों में एक हास्य कलाकार मुस्तफा बराका भी शामिल हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर मिलिशिया और भ्रष्टाचार का मखौल उड़ाने वाले वीडियो के लिए जाना जाता था। लीबिया में पिछले दो साल से सामान्य तौर पर शांति रही, लेकिन रविवार को सेना और विद्रोही गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई।

ये है मामला
प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबा के पद छोड़ने से इनकार करने से तनाव काफी बढ़ गया है। वहीं हिंसक झड़पों के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि विश्व शक्तियों ने शांति की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र के लीबिया मिशन ने नागरिक आबादी वाले इलाकों में अंधाधुंध फायरिंग और संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा है कि इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए, दुश्मनी की कोई जगह नहीं है, इसे खत्म करना ही बेहतर है। शनिवार को दबीबा ने एक वीडियो पोस्ट किया।

ये भी पढ़ें : तीन दिन बाथरूम में फंसी रही महिला, जीने की उम्मीद खोने पर लिपस्टिक से दीवार पर लिखी वसीयत

संबंधित समाचार