लखनऊ: जल्द राजधानी पहुंचेंगे नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, चारबाग से बीजेपी मुख्यालय तक होगा स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा के नवनियुक्त यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शताब्दी से लखनऊ आ रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार वो जल्द ही राजधानी पहुँचने वाले हैं। प्रदेश मुख्यालय पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनको नए अध्यक्ष की कमान सौंपेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री …

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा के नवनियुक्त यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शताब्दी से लखनऊ आ रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार वो जल्द ही राजधानी पहुँचने वाले हैं। प्रदेश मुख्यालय पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनको नए अध्यक्ष की कमान सौंपेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम के अलावा केंद्र और प्रदेश के मंत्री और प्रदेश-राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बताते चलें कि नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी अपने एकजुटता के संदेश और पूरे दलबल के साथ लखनऊ शताब्दी से राजधानी पहुँच रहे हैं। उनके साथ राजवीर सिंह, संजय बाल्यान सहित तमाम पश्चिम के बड़े नेता भी हैं।

यह भी पढ़ें –‘ऑपरेशन लोटस’ के जवाब में केजरीवाल का विश्वास प्रस्ताव, BJP पर लगाया सरकार गिराने की कोशिश का आरोप

संबंधित समाचार