बरेली: बिना मास्क लगाए निकले बाहर तो पुलिस वसूल करेगी जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अगर आप घर से बाहर जा रहे है तो मास्क जरूर लगा लें वर्ना पुलिस आपका सौ रुपये का चालान काट देगी। बाजार में उमड़ी भीड़ में तमाम लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना महामारी फैलने की पूरी आशंका बनी हुई है। इस पर किसी तरह रोक लग …

बरेली,अमृत विचार। अगर आप घर से बाहर जा रहे है तो मास्क जरूर लगा लें वर्ना पुलिस आपका सौ रुपये का चालान काट देगी। बाजार में उमड़ी भीड़ में तमाम लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना महामारी फैलने की पूरी आशंका बनी हुई है। इस पर किसी तरह रोक लग सके इसलिए एसएसपी ने सभी थानेदारों को मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बोला है।

एक जून से जिला सुबह से रात नौ बजे तक खुल गया है। लगभग सभी दुकानों को खोल दिया गया है। होटल और मॉल को आठ जून से खोलने की तैयारी चल रही है। ऐसे में लोग कोरोना महामारी को भुलाकर सड़को पर हुजूम बनाकर घूम रहे है। बाजारों में तो यह हाल है कि लोग एक दूसरे से चिपक चिपक के खड़े हैं। रिक्शा, ऑटो और ई-रिक्शा में सवारियां ठूस के भरी हुई हैं। यह देखकर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार की रात जिले के सभी इंस्पेक्टर और एसओ की बैठक की और उन्हें बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार