हरदोई: बीमे की आधी रकम न देने पर पत्नी ने पति के सिर पर मारी ईंट, जानें पूरा मामला
शाहाबाद /हरदोई, अमृत विचार। देवर की एक्सीडेंट में हुई मौत के बाद मिली बीमे की छह लाख रुपए की रकम पति-पत्नी में झगड़े का कारण बन गई। नाराज पत्नी ने पति के सिर पर ईंट दे मारी जिससे पति लहूलुहान हो गया। घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दी गई है। कोतवाली में दी गई …
शाहाबाद /हरदोई, अमृत विचार। देवर की एक्सीडेंट में हुई मौत के बाद मिली बीमे की छह लाख रुपए की रकम पति-पत्नी में झगड़े का कारण बन गई। नाराज पत्नी ने पति के सिर पर ईंट दे मारी जिससे पति लहूलुहान हो गया। घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दी गई है।
कोतवाली में दी गई तहरीर में रामसेवक पुत्र मोहनलाल के अनुसार 30 जुलाई को उसके छोटे पुत्र अंकित गुप्ता की एक्सीडेंट में मौत हो गई। बीमे से छः लाख रूपये की रकम मिली है। इस रकम में से आधी रकम बड़े पुत्र राहुल गुप्ता की पत्नी पिंकी मांग कर रही है।
आरोप है कि पिंकी अपने मायके वालों के कहने से लगातार रकम की मांग करके झगड़ा कर रही है। रकम की मांग करने से नाराज पिंकी और राहुल के मध्य झगड़ा होने लगा। तो पिंकी ने राहुल के सिर पर मीट दे मारी जिससे राहुल लहूलुहान हो गया। घटना की लिखित तहरीर बहू के खिलाफ ससुर रामसेवक ने कोतवाली में दी है । जिसमें आरोप लगाया चिलौर सांडी के रहने वाले बहू पिंकी के मायके वाले उसे लगातार भड़का रहे हैं और उसे तीन लाख रूपये लेकर मायके बुलाकर उसकी दूसरी शादी करना चाहते हैं । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
यह भी पढ़ें –Vivo ने Y16 4G स्मार्टफोन किया लॉन्च, दमदार फीचर्स और शानदार लुक आपको भी बना देगा दीवाना
