पीआरवी पुलिस कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। यूपी के बांदा जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने पीआरवी पुलिस कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, हमले से दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पुलिस कर्मियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उनका ईलाज शुरू हुआ उसमें एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप …

बांदा। यूपी के बांदा जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने पीआरवी पुलिस कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, हमले से दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पुलिस कर्मियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उनका ईलाज शुरू हुआ उसमें एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिसे ईलाज के लिये कानपुर रेफर किया गया।

वहीं इस पूरे प्रकरण मे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौसी का है जो ग्राम जौहरपुर का पुरवा जहां पर पीआरवी नं. 809 को सूचना मिली की दो भाइयों के बीच झगड़ा हो रहा जिस पर पीआरवी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये, जहां पर एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंककर हमला किया।

जिसमें दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे अस्पताल लाया गया वहां उपचार शुरू करा दिया गया परन्तु एक हेड कांस्टेबल देव नारायण तिवारी को गंभीर चोटे आयी है जिन्हें डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। बाकी आगे की कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार