लखनऊ : बेकाबू बोलेरो के साथ सड़क पर घिसटते रहे दंपती, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के अन्तर्गत उस वक्त हाहाकर मच गया। जब तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दंपती ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दंपती बोलेरो के साथ कुछ दूर तक घसीटते चले गए। इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने …

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के अन्तर्गत उस वक्त हाहाकर मच गया। जब तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दंपती ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दंपती बोलेरो के साथ कुछ दूर तक घसीटते चले गए।

इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने मोहनलालगंज-गोसाइंगज जेल रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और सड़क को जाम मुक्त कराया। इस दौरान आक्रोशित लोगों की झड़प पुलिसकर्मियों से भी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक दंपती के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया।

बता दें कि गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के खुजौली उदवत खेड़ा निवासी बाबूलाल (60) सोमवार की सुबह पत्नी शांति के साथ बाइक से दवा लेने निजी अस्पताल की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बाबूलाल अपने गांव से निकलकर गोसाईंगज रोड पर पहुंचे तभी गोसाईंगज की तरफ से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में दंपती बोलरो के पहिए में फंसकर घसीटते चले गए। जिस वजह से घटनास्थल पर दंपती की मौत हो गई। जब यह सूचना ग्रामीणों को हुई तो पूरा गांव घटनास्थल पर पहुंच गया और शव रखकर हंगामा करने लगा। जिस वजह से चंद मिनट में गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई।

पुलिस कंट्रोल रुम पर प्रदर्शन की जानकारी हुई तो स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। बता दें कि घटना के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो ड्राइवर को धर दबोचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची बोलरो ड्राइवर भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, मजदूरों से भरी बस पलटी, 20 घायल

संबंधित समाचार