IND vs PAK : ‘जीत गया इंडिया’, अनन्या पांडे-आयुष्मान खुराना ने ‘काला चश्मा’ गाने पर किया डांस, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी। भारत की जीत की खुशी बॉलीवुड सेलेब्स में बखूबी देखने को मिली। बेहतरीन जीत की खुशी में अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना ने दिल खोलकर डांस किया। View this post on …

मुंबई। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी। भारत की जीत की खुशी बॉलीवुड सेलेब्स में बखूबी देखने को मिली। बेहतरीन जीत की खुशी में अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना ने दिल खोलकर डांस किया।

अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में वो इंडिया की जीत के बाद कैटरीना कैफ के पॉपुलर गाने ‘काला चश्मा’ पर दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों का कूल अंदाज, बेबाक डांस और एक्सप्रेशन्स देखते ही बन रहे हैं। डांस वीडियो को साझा करते हुए सेलेब्स ने कैप्शन में लिखा है,’ जीत गया इंडिया।’

फैंस ने की तारीफ
अनन्या-आयुष्मान का ये वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं। अपारशक्ति खुराना ने कमेंट कर लिखा है, ’हाहाहा…बेस्ट।’ ताहिरा कश्यप ने लिखा, ’हाहाहा…क्या मस्ती है।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी डांस वीडियो पर प्यार लुटाते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘जीजा जी नमस्ते’ रिलीज, करिश्मा सैनी के साथ दिखी लाजवाब केमेस्ट्री

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव