बैडमिंटन : सुदीरमन कप से शुरू होगी पेरिस ओलंपिक 2024 क्वालीफिकेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुआलालम्पुर। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने साल 2023 और 2024 के लिए बैडमिंटन कैलेंडर की सोमवार को घोषणा कर दी है। कैलेंडर के मुताबिक पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन सुदीरमन कप 2023 से शुरू होकर कॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप 2024 तक जारी रहेगी। बीडब्ल्यूएफ ने बताया कि सत्र की शुरुआत नये सुपर 1000 मलेशिया ओपन और 750 …

कुआलालम्पुर। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने साल 2023 और 2024 के लिए बैडमिंटन कैलेंडर की सोमवार को घोषणा कर दी है। कैलेंडर के मुताबिक पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन सुदीरमन कप 2023 से शुरू होकर कॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप 2024 तक जारी रहेगी।

बीडब्ल्यूएफ ने बताया कि सत्र की शुरुआत नये सुपर 1000 मलेशिया ओपन और 750 इंडिया ओपन से होगी, जो अगले दो सालों के लिये नियुक्त सीजन ओपनर हैं। खेल के विश्व शासी निकाय ने कहा कि 31-आयोजनों के नये वर्ल्ड टूर कैलेंडर में पहले से अधिक सुपर 1000, सुपर 750 और सुपर 500 टूर्नामेंट खेले जाएंगे। 2023 के सभी कार्यक्रम चीन में सुदीरमन कप फ़ाइनल और डेनमार्क में विश्व चैंपियनशिप के इर्द-गिर्द घूमेंगे, जबकि खिलाड़ी पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफिकेशन को प्राथमिकता देंगे।

पेरिस ओलंपिक क्वालिफिकेशन एक मई 2023 को शुरू होगा। सुदीरमन कप फाइनल 2023 उस अवधि के भीतर पहला योग्य रैंकिंग टूर्नामेंट है। क्वालीफिकेशन प्रक्रिया 28 अप्रैल, 2024 तक चलेगी और 30 अप्रैल 2024 को पेरिस रैंकिंग सूची के आधार पर खिलाड़ी ओलंपिक में जगह बनायेंगे। बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि सत्र के अंत में होने वाले वर्ल्ड टूर फ़ाइनल के लिए मेज़बान स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।

बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 के मेजबानों की घोषणा भी अलग से की जाएगी। बीडब्ल्यूएफ के महासचिव थॉमस लुंड ने कहा कि अधिक सुपर 1000, सुपर 750, और सुपर 500 वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट से हम उच्च पुरस्कार राशि, खिलाड़ियों के अवसरों में वृद्धि, टेलीविजन और ऑनलाइन पर अधिक कवरेज और शानदार प्रस्तुति दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह भी लगता है कि हमें अब पहले से शुरू किए गए क्लस्टर टूर्नामेंट की आवश्यकता नहीं है, जो कोविड-19 यात्रा की जटिलताओं को नकारने के लिए शुरू किए गए हैं। इससे खिलाड़ियों और टीमों पर कुछ तनाव कम करने में मदद मिलेगी, जिससे उन्हें पेरिस ओलंपिक की क्वालीफिकेशन की तैयारियों में अपने द्वारा खेले जाने वाले आयोजनों को चुनने की अधिक स्वतंत्रता मिलेगी

ये भी पढ़ें:-युवा महिला खिलाड़ियों की मदद के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने एचएसबीसी इंडिया से की साझेदारी

संबंधित समाचार