लखीमपुर-खीरी: कर्ज में बुरी तरह डूबे किसान ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलिया कलां, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी मझगई के ग्राम मलंगा निवासी दो पत्नियों के कर्ज में डूबे पति ने गांव के बाहर आम के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को सील कर लखीमपुर भेज दिया है। पता चला है कि ग्राम मलंगा निवासी तौले (55 …

पलिया कलां, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी मझगई के ग्राम मलंगा निवासी दो पत्नियों के कर्ज में डूबे पति ने गांव के बाहर आम के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को सील कर लखीमपुर भेज दिया है। पता चला है कि ग्राम मलंगा निवासी तौले (55 वर्ष )की दो पत्नियां हैं। जो आपस में अक्सर लड़ती झगड़ती रहती हैं। तौले की एक पत्नी गत दिवस तहरीर लेकर पुलिस चौकी मझगई भी गई थी। इसके अतिरिक्त उस पर कई बैंकों व बिजली का कई लाख रुपया बकाया भी था। एक बैंक ने बकायेदार तौले को नोटिस भी भेज रखा था। इससे वह परेशान रहता था।

बताते हैं कि वह आज प्रातः खेत पर गया और वहीं एक आम के पेड़ से लटक कर उसने आत्महत्या कर ली। कई घंटे बाद गांव से खेतों की ओर गए कुछ लोगों ने उसे देख कर उसके घर सूचना दी। इसके बाद उसकी एक पत्नी अपने बच्चे को लेकर घर से निकल गई ।मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो पत्नी, 4 पुत्री व दो पुत्र बताए गए हैं पुलिस ने शव को सील कर पीएम हेतु लखीमपुर भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पलिया मंडी समिति सचिव को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, जानें पूरा मामला

 

 

संबंधित समाचार