गोरखपुर: एबीवीपी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत की प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय तथा प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरख नाथ मंदिर स्थित उनके आवास में भेंट किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभाविप की ऐतिहासिक जीवन-गाथा पर आधारित पुस्तक “ध्येय-यात्रा” तथा कोरोना …
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत की प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय तथा प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरख नाथ मंदिर स्थित उनके आवास में भेंट किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभाविप की ऐतिहासिक जीवन-गाथा पर आधारित पुस्तक “ध्येय-यात्रा” तथा कोरोना महामारी के दौरान किए गए सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक “सम-वेदना” की प्रति भेंट की।
एबीवीपी गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि कि आज प्रातः काल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर स्थित उनके आवास में भेंट हुई, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से गोरक्ष प्रांत के अंतर्गत आने वाले सभी विश्विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ठीक प्रकार से क्रियान्वयन सहित अन्य शैक्षिक मुद्दों पर एक सकारात्मक चर्चा के साथ-साथ अभाविप की ऐतिहासिक जीवन-गाथा पर आधारित पुस्तक “ध्येय-यात्रा” तथा कोरोना महामारी के दौरान किए गए सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक ” सम-वेद्ना ” पुस्तक पर भी चर्चा किया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थी परिषद को शिक्षण संस्थानों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाये रखने एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का निवारण करने हेतु सकारात्मक भूमिका निभाने का सुझाव दिया।
यह भी पढ़े:-भीलवाड़ा शहर में छात्र संघ चुनाव में तीन महाविद्यालय में एबीवीपी ने हासिल की जीत
