कन्नौज : छेड़छाड़ के आरोप में चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, सीओ करेंगे जांच
अमृत विचार, कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजी शरीफ चौकी प्रभारी पर महिला द्वारा का छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने की। महिला का आरोप है कि एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट …
अमृत विचार, कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजी शरीफ चौकी प्रभारी पर महिला द्वारा का छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने की।
महिला का आरोप है कि एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बहाने चौकी प्रभारी अनूप मौर्य ने उसे आवास पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
वह किसी तरह चौकी प्रभारी के चंगुल से छूट कर सदर कोतवाली पहुंची तो वहां कोतवाली प्रभारी ने आरोपी से महिला का आमना सामना कराया। महिला ने उसके साथ हुई घटना की बात दोहराई। महिला का कहना है कि उसकी बेटी को एक युवक ले गया था। उसने युवक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में बेटी मिल गई थी। ऐसे में वह चौकी प्रभारी से फाइनल रिपोर्ट लगाने को कह रही थी।
फाइनल रिपोर्ट लगाने के बहाने ही चौकी प्रभारी ने उसे अपने आवास पर बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला एसआई दीपांजलि वर्मा और दूसरी महिला पुलिस कर्मियों ने भी पीड़ित महिला से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने घटना की जांच के लिए इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र पाल सिंह को लगाया है।
चौकी प्रभारी अनूप मौर्य ने तर्क दिया कि एफआर में वादी के हस्ताक्षर के लिए बुलाया था। छेड़छाड़ का आरोप गलत है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर को जांच सौंपी है। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। आरोपी चौकी प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : लापरवाही बरतने में लाइन हाजिर हो गए दरोगा…जानें पूरा मामला
