बहराइच: पति से झगड़ा हुआ तो बच्चों संग नदी में कूदने पहुंची महिला, पुलिस कर्मियों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के पारा मांझा गांव निवासी एक महिला का सोमवार को घरेलू मामलों को लेकर पति से विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध महिला अपने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को बचा लिया। इसके बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया। जरवल रोड थाना …

जरवलरोड/बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के पारा मांझा गांव निवासी एक महिला का सोमवार को घरेलू मामलों को लेकर पति से विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध महिला अपने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को बचा लिया। इसके बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा मांझा तलवा गांव निवासी रीमा का सोमवार को पति रितेश से विवाद हुआ। घरेलू मामले को लेकर पति ने पत्नी को बुरा भला कहा। इससे महिला नाराज हो गई। नाराज महिला अपने तीन बच्चों के साथ जान देने की नियत से संजय सेतु पहुंची।महिला ने पुल से छलांग लगाने का प्रयास किया।

तभी ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही अश्विनी पाठक, शिवानी दीक्षित, रंजय लाल सहनी और संजीत यादव पहुंचे। सभी ने महिला को पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की। महिला ने घर में विवाद होने और जान देने की बात कही। इस पर पुलिस ने महिला को समझाते हुए सास और पति के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कोतवाली गेट पर घंटो दर्द से कराहती रही मारपीट में घायल गर्भवती महिला, लेकिन नहीं सुनी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका