बरेली: हिंदी पखवाड़े में होंगे पांच कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली की ओर से सोमवार को परिषद की उपाध्यक्ष डा. शशि बाला राठी के सिटी कार्यालय पर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बरेली कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डा. श्याम पाल मौर्य ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने बताया कि परिषद …

अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली की ओर से सोमवार को परिषद की उपाध्यक्ष डा. शशि बाला राठी के सिटी कार्यालय पर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बरेली कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डा. श्याम पाल मौर्य ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने बताया कि परिषद की ओर से हिन्दी पखवाड़े में पांच कार्यक्रम किए जाएंगे। 14 सितंबर को कांति कपूर कन्या इंटर कॉलेज में स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता होगी।

प्रांतीय संयुक्त मंत्री रोहित राकेश इस कार्यक्रम के संयोजक रहेंगे। इसी क्रम में 19 को कस्तूरबा नगर निगम कन्या इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता होगी। दीपांकर गुप्त इस कार्यक्रम के संयोजक रहेंगे। 22 को महावीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता होगी , इसके संयोजक आनंद गौतम रहेंगे। 24 को सुलेख स्पर्धा का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में किया जाएगा। राजीव श्रीवास्तव इसके संयोजक रहेंगे।

हिन्दी पखवाड़े के समापन पर पुरस्कार वितरण व विचार गोष्ठी का आयोजन होगा । प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. शशि बाला राठी इस कार्यक्रम की संयोजक रहेंगी। डा. शशि बाला राठी ने कहा कि छात्रों में हिंदी अध्ययन के प्रति रुचि जागृत हो इसलिए सकारात्मक दृष्टिकोण से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बैठक में आनंद गौतम, गुरविंदर सिंह, महेंद्र पाल, उमेश चंद्र गुप्ता, कमल सक्सेना,प्रवीण शर्मा ,डॉ रवि शर्मा और रावेंद्र कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे। जिला मंत्री राजीव श्रीवास्तव ने बैठक का संचालन किया। प्रांतीय संयुक्त मंत्री रोहित राकेश ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में शुरू होगी ओपीडी, तीन डॉक्टर देखेंगे मरीज

संबंधित समाचार